विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर पलामू रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा शुक्रवार दोपहर 12 बजे से घड़ा पट्टी स्थित राजमती चिकित्सा सह अल्ट्रासाउंड केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराना था।