शिवपुरी: अमोला थाना में मारपीट की शिकायत दर्ज, चार लोगों पर मारपीट का आरोप,
शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव में मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता हेमंत लोधी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि रास्ते में रोककर उसके साथ लाठी से मारपीट की गई, जिससे उसे चोटें आईं।शिकायत के अनुसार, फरियादी हेंमत लोधी ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों से विवाद हो गया।