शाहजहांपुर: मंत्री सुरेश खन्ना ने किया आधुनिक आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन
बाल विकास परियोजना भावलखेड़ा के अंतर्गत नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र 'तहवरगंज' का उद्घाटन रविवार को प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंत्री जी ने परिसर में पौधारोपण किया और गर्भवती महिलाओं (पूजा व सबी) की गोद भराई तथा कन्या हिबा का अन्नप्राशन कराया। मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकार आधुनिक सुविधाओं से युक्त