महमूदाबाद क्षेत्र के फतेहपुर रोड स्थित बाबा धर्म कांटा, मौलापुर के पास डंपर की चेसिस और अर्टिगा कार की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार शकील पुत्र अनवर (38), निवासी कुरैशी मंडी फतेहपुर, बाराबंकी तथा उनका एक अज्ञात साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं, घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया।