गाज़ियाबाद: भोजपुर थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के बाद छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
भोजपुर थाना क्षेत्र में बीते सोमवार की देर शाम आपसी विवाद के बाद अपने बड़े भाई पुष्पेंद्र की हत्या करने वाले आरोपी छोटे भाई भूपेंद्र को भोजपुर पुलिस ने मंगलवार शाम अबलपुर बम्बा के पास यात्री शैड से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को सोहनपाल नाम के वादी की ओर से अपने बड़े बेटे की हत्या को लेकर छोटे बेटे के विरुद्ध थाने में तहरीर दी गई थी।