गाज़ियाबाद: थाना इंदिरापुरम पुलिस ने वाहन चोरी करने के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी की एक बाइक बरामद
मंगलवार को थाना इंदिरापुरम पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान और मुखबिर खास की सूचना के आधार पर वाहन चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गुरुपाल सिंह नाम के 1 शातिर अभियुक्त को शिप्रा प्लाजा मार्केट के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की 1 मोटर साइकिल व 2 फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुई हैं।