गाज़ियाबाद: स्वाट टीम व निवाड़ी पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
निवाड़ी थाना क्षेत्र में बीते 22 जून की देर रात खेत में पानी लगाने को लेकर हुए विवाद में 3 लोगों पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में हुई हत्या के मामले में मंगलवार को निवाड़ी थाना पुलिस व स्वाट टीम ने फरार चल रहे दीपक नाम के 50 हजार के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से 1 मोटरसाइकिल बरामद हुई है।