बहराइच: रमवापुर के पास दो बाइकों की टक्कर, हादसे में तीन लोग घायल, जिनमें से 2 की हालत गंभीर
जिले के हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत रमवापुर के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां दो की हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए परिजन बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।