फतुहा: स्टेशन रोड स्थित एक घर के आगे लगा बाइक को चोरों ने किया चोरी।
Fatwah, Patna | Jul 3, 2026 फतुहा स्टेशन रोड स्थित घर के आगे लगी बाइक को चोरों ने चोरी कर लिया है। बाइक मलिक मोमिन्द पुर पंचायत के सरपंच संजीत कुमार अपने घर के आगे बाइक को लगाकर घर के अंदर गए कुछ देर बाद जब बाहर निकले तो देखा कि उक्त स्थान पर बाइक नहीं है। अपने स्तर से काफी खोजबीन किया उसके बाद संजीत कुमार ने थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत किया है। पुलिस जांच में जुटी है।