बदायूं: विकास भवन सभागार में प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों की समीक्षा के लिए बैठक की
Budaun, Budaun | Apr 27, 2026 माननीय प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने विकास भवन सभागार में जनपदीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से करने के लिए कहा तथा धरातल पर कार्यों को नियमित रूप से चेक करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने रैंकिंग में सुधार कर जनपद को विकास कार्यों में प्रथम स्थान पर लाने के लिए प्रेरित भी किया।