कालपी: कालपी में झांसी-कानपुर हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार टवेरा कार ट्रक में घुसी, हादसे में 4 लोगों की मौत, 2 घायल
Kalpi, Jalaun | May 4, 2026 कालपी में झांसी-कानपुर नेशनल हाइवे 27 पर चौरासी गुम्बद के पास सोमवार सुबह 6 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार टवेरा कार पीछे से एक अज्ञात वाहन में जा घुसी, इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, राहगीरों और पुलिस की मदद से घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।