बुदनी: बकतरा में किराए के मकान में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत
Budni, Sehore | Jul 24, 2025 गुरुवार को 7:00 बजे मिली जानकारी में ज्ञात हुआ है कि बुधनी तहसील के बकतरा में किराए के मकान में रहने वाले एक व्यक्ति एलू पारगी निवासी माता पाड़ा थाना पेटलावद जिला झाबुआ की करंट लगने से मौत हो गई है। बता दे कि व्यक्ति बकतरा में मजदूरी करने के लिए एक ठेकेदार के पास आया था जो कि अपने तीन बच्चों और पत्नी के साथ किराए के टीन शेड में रहता था।