घाघरा: दीरगाव झलकापाट में सड़क न होने से परिजन गर्भवती महिला को झिलगी तक बोहकर लाए, फिर वाहन से पहुंचे
Ghaghra, Gumla | Dec 14, 2025 घाघरा प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती दीरगांव पंचायत अंतर्गत झलकापाट गांव से मानवता को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां एक गर्भवती महिला को परिजनों ने सड़क के अभाव में झीलगी में बोहकर लगभग एक किलोमीटर पैदल चलकर काड़ा सिल्ली गांव तक पहुंचाया। वहां से ममता वाहन एंबुलेंस की सहायता से महिला को घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।