मितौली: मितौली कस्बे के सिटी अल्ट्रासाउंड का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने इनवर्टर, बैट्री, लैपटॉप सहित अन्य सामान पर किया हाथ साफ
बीते सोमवार की रात मितौली थाने से चंद कदम की दूरी पर स्थिति सिटी अल्ट्रासाउंड का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने इनवर्टर बैट्रा लैपटॉप सहित अन्य सामान पर किया हाथ साफ। थाने से चंद कदम की दूरी पर घटी घटना ने मितौली पुलिस पर खड़े किए सवाल । वही आज मंगलवार दिनांक 7 अप्रैल 2026 को 10:00 बजे पीड़ित ने मितौली थाने में दी तहरीर ।