गोरखपुर: कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न की घोषणा होने के बाद नाई समाज ने शास्त्री चौक पर मनाया जश्न
कर्पूरी ठाकुर का आज जन्मदिन है ,साथ ही साथ भारत सरकार ने उन्हें भारत रत्न देने का भी घोषणा कर दिया है। जिसके बाद नई समाज में एक अलग सा उत्साह देखने को मिल रहा है। आज गोरखपुर के शास्त्री चौक पर पटाखा फोड़ कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए नाई समाज के कार्यकर्ता नजर आए।