24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस के रूप में मनाया जाता है, उसी के दृष्टिगत आज गोरखपुर के विकास भवन में पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें सदर सांसद रवि किशन ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया।