गोरखपुर: बीती रात एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने 7 थानाध्यक्षों का किया तबादला,
कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बीती रात 7 थानाध्यक्षों का जिले में तबादला किया है।तबादले की लिस्ट देर रात आने के बाद हड़कंप की स्थिति मच गई।बड़े पैमाने पर हुए तबादले में गोरखनाथ थानाध्यक्ष के तबादला चर्चा का विषय बना हुआ है।यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्थानीय थाना है।