गोरखपुर: ADG जोन ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ
"राष्ट्रीय मतदाता दिवस" के परिप्रेक्ष्य में जोन कार्यालय में आयोजित शपथ-ग्रहण समारोह में एडीजी जोन द्वारा आज कार्यालय के पुलिसकर्मियों को "मतदाता-शपथ" दिलाई गई। लोकतंत्र में मतदान के महत्व को उन्होंने पुलिसकर्मियों को समझाया और कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में वह जहां भी तैनात रहे बैलेट पेपर के जरिए से अपने मत का प्रयोग जरूर करें।