आगरा: संजय प्लेस शहीद स्मारक पार्क से 3 अप्रैल को AAP की रोज़गार दो, सामाजिक न्याय दो पदयात्रा होगी शुरू
संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक पार्क से 3 अप्रैल को आम आदमी पार्टी की “रोज़गार दो, सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा शुरू होगी। सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में यात्रा किदवई पार्क जनसभा के बाद सेंट जॉन्स चौराहा, रामबाग, खंदौली, सादाबाद और हाथरस होते हुए 9 अप्रैल को मथुरा पहुंचेगी। वहां श्रीकृष्ण जन्मभूमि दर्शन के बाद इस्लामिया इंटर कॉलेज में जनसभा साथ समापन होगा।