जालौन: भिटारा गांव के पास एक गिट्टी से भरा ट्रैक्टर-ट्राली पलट गया, चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई
Jalaun, Jalaun | Jul 18, 2026 जालौन तहसील क्षेत्र के जालौन से उरई जाने वाले मुख्यमार्ग पर भिटारा गांव के पास एक गिट्टी से भरा ट्रैक्टर ट्राली में पलट गया है,जिसके बाद चालक ने ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचाई है,दिन शनिवार समय 9 बजे यह घटना हुई है,जब ट्रैक्टर ट्राली पलट गई और गिट्टी मुख्यमार्ग पर बिखर गई,जिससे यातायात बंधित रहा है,वहीं राहगीरों की मदद से चालक को अस्पताल भिजवाया है।