बरेली: बरेली में योगी सरकार को खुली चुनौती, सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, दुकानदार बोले- 'हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता'
बरेली के मीरगंज में सरकारी जमीन पर कथित अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। शिवपुरी निवासी मुन्ना शाह ने जिलाधिकारी को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि धर्मशाला के पास सरकारी जमीन पर पक्की दुकानें बनाकर कब्जा किया गया है। कुछ दुकानदार खुद कारोबार कर रहे हैं, जबकि कई ने दुकानें किराए पर दे रखी हैं। शिकायत पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि कुछ दुकानदार कहते हैं