कोडरमा: वृद्ध व्यवसाई से केवाईसी अपडेट के नाम पर 1.60 लाख की साइबर ठगी, पीड़ित ने तिलैयाथाना में दर्ज कराई शिकायत
केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर साइबर अपराधियों द्वारा बैंक खाते से 1.60 लाख की अवैध निकासी का मामला सामने आया है। इस संबंध में झुमरी तिलैया निवासी भुनेश्वर मोदी ने तिलैया थाना प्रभारी को सोमवार को 1 बजे आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।