पूरनपुर: जादौपुर गहलुइया मोड़ पर पेट्रोल पंप के पास टेंपो की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया रेफर
लखीमपुर जनपद के गांव कुकरा के रहने वाले मुबारिक पुत्र नसीमुल्लाह उम्र 24 वर्ष पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव जादौपुर गहलुइया रिस्तेदारी से अपने घर वापस जा रहा था। जैसे ही बाइक सवार युवक पेट्रोल पंप के पास में पहुंचा तभी सामने से आ रहे टेंपो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिससे 108 एबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया।