पूर्णिया पूर्व: बायसी में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन, सेविकाओं ने प्रभात फेरी निकालकर मतदान के प्रति जागरूक किया
अंशुल कुमार जिला निर्वाचन पदाधिकारी के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन मे 57 बायसी विधान सभा के प्रखंड परिसर बायसी में एवं विभिन्न स्थानों पर सेविकाओं,महिला प्रवेक्षकाओं और सीडीपीओ बायसी एवं प्रखंड कर्मियों के द्वारा प्रभात फेरी और रैली के माध्यम से सभी योग्य मतदाताओं को वोट के महत्व को समझाते हुए 11/11/2025 को मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया।