पूर्णिया पूर्व: छठ महापर्व पर पूर्णिया के डीएम ने दिए सख्त निर्देश, सभी खतरनाक घाटों पर एसडीआरएफ की तैनाती
छठ महापर्व 2025 के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था को लेकर अंशुल कुमार जिला पदाधिकारी द्वारा जिला के सभी छठ एवं खतरनाक छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर संबंधित अधिकारियों को कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया गया है।इसी कड़ी में सभी खतरनाक घाटों पर राज्य आपदा मोचन बल एसडीआरएफ टीम की तैनाती की गई है।