गुलाना: सलसलाई में ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली बंदर की अंतिम यात्रा,लड़ाई में हुई थी मौत, विधि-विधान से किया अंतिम सं
सलसलाई गांव में मंगलवार को बाबा रामदेव मंदिर के पास दो बंदरों की लड़ाई में एक बंदर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। मंगलवार दोपहर 1 बजे ग्रामीणों और युवाओं ने मृत बंदर को लाल कपड़े में लपेटकर ढोल-नगाड़ों के साथ अंतिम यात्रा निकाली। श्मशान घाट पर वैदिक रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।