बीरपुर: फजिलपुर पशु अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर पंकज कुमार स्थानांतरण उपरांत हुए विरमित
बिहार के विभिन्न जिलों में पदाधिकारियों व कर्मियों का ट्रांसफर पोस्टिंग का कार्य लगातार जारी है। इसी कड़ी में बेगूसराय जिले के बीरपुर प्रखंड के फजिलपुर पशु अस्पताल के भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर पंकज कुमार का स्थानांतरण कैमूर जिले के कुदरा ब्लॉक के खनेठी में हुआ है। स्थानांतरण उपरांत फजिलपुर पशु अस्पताल से विरमित हुए।