पालोजोरी: पालोजोरी पावर सब स्टेशन से जुड़े गांवों में दो दिनों से बिजली बाधित, लोग परेशान
मंगलवार शाम 4:00 बजे पालोजोरी पावर सब स्टेशन से जुड़े उपभोक्ताओं ने स्टेशन के अधिकारी को आवेदन देकर बिजली बहाल करने की मांग की है उन्होंने कहा है कि पिछले दो दिनों से क्षेत्र में बिजली नहीं है जिससे लोग परेशान हो गए हैं पानी की समस्या आ गई है लोगों ने जल्द ही आपूर्ति करने की मांग की है