ग्राम पंचायत परसावां के कनौदी गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में युवक की बिजली करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सुजीत कुमार, पिता नरेश दास, निवासी कनौदी गांव के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार अपराह्न करीब चार बजे अचानक बिजली की चपेट में आने से सुजीत कुमार गंभीर रूप से झुलस गए।