धमतरी: सोंढूर बांध के प्रतिबंधित गेट पर चढ़कर जानलेवा मस्ती करते रहे युवक, सुरक्षा पर उठे सवाल
बरसात के मौसम में सोंढूर जलाशय का जलस्तर बढ़ने के साथ यहां पर्यटकों की आवाजाही भी तेज हो गई है। लेकिन पर्यटन स्थल की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे नजर आ रही है। इसका ताजा उदाहरण तब सामने आया, जब कुछ युवक बांध के पानी निकासी गेट के ऊपर बनी लोहे की मशीनरी प्रतिबंधित हिस्से पर चढ़कर मस्ती करते दिखाई दिए। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।