कासगंज: एबीवीपी के 78वें स्थापना दिवस पर बीएवी इंटर कॉलेज में वृक्षारोपण किया गया
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर बीएवी इंटर कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक रजनेश कुमार ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रांत छात्रा प्रमुख डॉ. भारती वार्ष्णेय ने पौधों की देखभाल को सभी की जिम्मेदारी बताया।