भानपुरा: भानपुरा में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 300 छात्राओं की जांच, जागरूकता कार्यशाला आयोजित
भानपुरा में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. द्विवेदी के निर्देशानुसार भानपुरा ब्लॉक में टीबी के प्रति जनजागरूकता अभियान चलाया गया। शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, भानपुरा में आयोजित स्कूल हेल्थ एवं जागरूकता कार्यशाला में जिला समन्वयक आदि ने सहभागिता की।