कन्नौज: जलालपुर ठाकुरन के पास कार की टक्कर से 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हुई मौत, जिला अस्पताल में डॉक्टर ने की पुष्टि
कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर ठाकुरन गांव के पास कार की टक्कर से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, परिजन बुजुर्ग महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां मौजूद डॉक्टर ने मौत की पुष्टि की,जिस दौरान परिजन ने बताया कि बुजुर्ग महिला सुखरानी अपने घर मानपुर जा रही थी तभी तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।