वाड्रफनगर: रिश्वतखोरी में सहायक ग्रेड-2 दोषी पाए गए, सुनाई गई तीन साल की सजा
वाड्रफनगर शनिवार भ्रष्टाचार के एक मामले में विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण) हेमंत सराफ की अदालत रामानुजगंज ने सहायक ग्रेड-2 गौतम सिंह आयम को दोषी करार देते हुए तीन वर्ष के कठोर कारावास और ₹10,000 के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड अदा नहीं करने पर एक माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा। जिसका फैसला रामानुजगंज न्यायालय ने सुनाया हैं