बालोद: बालोद जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी, मुर्गियों को उल्टा लटकाने या पशुओं को ठूंसकर भरने पर होगी जेल
Balod, Balod | May 21, 2026 जिला प्रशासन बालोद ने मूक पशु-पक्षियों के साथ क्रूरता करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने कहा है कि मुर्गा-मुर्गियों को बाइक में उल्टा लटकाकर ले जाने, पशुओं को वाहनों में ठूंस-ठूंसकर भरने या भूखे-प्यासे हालत में परिवहन करने वालों पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत कार्रवाई की जाएगी।