हमीरपुर: सुमेरपुर में कम वर्षा के पूर्वानुमान के चलते तिल की फसल का रकबा बढ़ा, 32 कुंतल बीज बिका, अन्य वर्षों की तुलना में अधिक
मानसून की देर में हुई आमद तथा कम वर्षा की संभावना को मद्देनजर रखकर किसानों ने इस वर्ष तिल की फसल को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। अभी तक 32 कुंतल तिल का बीज राजकीय बीज भंडार से बिका है। यह करीब 640 हेक्टेयर भूमि की बुवाई के लिए होता है। यह अन्य वर्षो की तुलना में इस वर्ष अधिक है। इस वर्ष मानसून की आमद देर से हुई है तथा कम बारिश का पूर्वानुमान जताया जा रहा