होशंगाबाद नगर: तीन केंद्रों पर आयोजित की जा रही री नीट परीक्षा, सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस एवं CISF जवान एवं प्रशासन तैनात
रविवार को मेडिकल में प्रवेश के लिए देश की सबसे बड़ी री परीक्षा NEET-UG आयोजित हो रही है। परीक्षा को लेकर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) और जिला प्रशासन ने सख्त गाइडलाइन लागू की है। दोपहर करीब 1.30 बजे से नर्मदापुरम नीट री-एग्जाम पीएमश्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस नर्मदा कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज और केंद्रीय विद्यालय एसपीएम में होगी।