ललितपुर: सदर कोतवाली पुलिस ने दो सटोरियों को 12 मोबाइल, एक लैपटॉप, एक कार और लाखों रुपए की नगदी के साथ किया गिरफ्तार
ललितपुर सदर कोतवाली एवं साइबर सेल पुलिस द्वारा छापेमारी की कार्यवाही करते हुए ऑनलाइन सट्टा खेल रहे झांसी निवासी दो अभियुक्तों को 12 विभिन्न कंपनियों के मोबाइल, एक लैपटॉप, एक कार, चेक बुक एटीएम आदि के साथ गिरफ्तार किया है। उपचार आरोपियों के खाते में पाई गई लगभग 468000 की धनराशि को फ्रीज करते हुए उनके खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की गई है।