रानीगंज प्रखंड के भोरहा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 4 स्थित मदनी नगर में महज चार माह पूर्व निर्मित नाला जर्जर अवस्था में पहुंच गया है। हैरानी की बात यह है कि इस नाले से अब तक पानी की निकासी भी शुरू नहीं हो पाई है, उससे पहले ही निर्माण ध्वस्त होने लगा है।