झाझा: चितोचक गांव में काम पर जा रहे मजदूर से हुई मारपीट, घायल होकर पहुंचा अस्पताल
Jhajha, Jamui | May 3, 2026 चितोचक गांव में रविवार दोपहर 1 बजे काम पर जा रहे मजदूर से मारपीट का मामला सामने आया है। घायल राजेश तुरी का इलाज सीएचसी झाझा में कराया गया। पीड़ित ने बताया कि वह गिट्टी लदी गाड़ी में मजदूरी करने जा रहा था, तभी महापुर निवासी राजेश यादव व दो महिलाओं ने पानी का पाइप तोड़ने का आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट की।