भिवानी, हांसी के बाद अब सिरसा में भी ‘कूड़ा आंदोलन’!
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच हड़ताली कर्मचारियों ने सिरसा नगर परिषद चेयरमैन कार्यालय के बरामदे में ही कूड़ा डाल दिया।
जब शहर का कूड़ा नहीं उठ रहा, तो अब सवाल सीधे नगर परिषद के दरवाजे तक पहुंच गया है।
भिवानी और हांसी के बाद सिरसा में भी व्यवस्था के खिलाफ कर्मचारियों का यह अनोखा विरोध क्या प्रशासन के लिए बड़ा संकेत नहीं है?
शहर की गलियों में कूड़े के ढेर और अब जिम्मेदारों के कार्यालय के बाहर कूड़ा…
आखिर कब निकलेगा इस संकट का समाधान?
Sirsa, Sirsa | Aug 29, 2026