एटा: निधौली खुर्द और गंगनपुर के खेतों के बीच फांसी के फंदे पर लटकता मिला 19 वर्षीय युवक का शव
थाना क्षेत्र रिजोर के अंतर्गत का पूरा मामला सामने आया है जहां पर थाना क्षेत्र जैथरा के अंतर्गत का रहने वाला 19 वर्ष का युवक मुकदमा लिख जाने के बाद अपनी बुआ के घर आया हुआ था जिसके बाद आज फांसी के फंदे पर वह लटकता मिला मृतक के पिता ने अपने बेटे की हत्या का अंदेशा जताया है जिसके बाद उन्होंने पूरे मामले पर मीडिया को जानकारी दी है