बांसवाड़ा: जानामेड़ी में जिला बुनकर समाज की बैठक सम्पन्न हुई
जिला बुनकर समाज विकास संस्थान की बैठक जानामेड़ी मे आयोजित की गई। शुक्रवार दोपहर 1 बजे मिली जानकारी अनुसार छगनलाल बुनकर की अध्यक्षता,ललित कमाल एवं भगवती लाल बुनकर के विशिष्ट अतिथ्य में समाज छात्रावास जानामेडी में आयोजित हुई l बैठक में समाज -संस्थान की भूमि के आबंटन का कार्य एवं दिनांक 7जून की आगामी बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार करना आदि चर्चा की गई।