बदायूं: उझानी के झब्बू नगला गांव में झगड़ा देख रहे युवक को तीन लोगों ने लाठी-डंडा मारकर गंभीर रूप से किया घायल
Budaun, Budaun | Apr 9, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के झब्बू नगला गांव में गुरुवार 11 बजे के आसपास झगड़ा देख रहे 25 वर्षीय मुरारी पुत्र महेंद्र को तीन लोगों ने लाठी - डंडा मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल के परिजनों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पीआरवी 5399 मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल मुरारी को उझानी सीएचसी में भर्ती कराया ।