रातू: पंडरा ओपी में प्रॉपर्टी डीलर पर गोलीबारी, ज़मीन विवाद में भार्गव सिंह की मौत!
Ratu, Ranchi | Apr 21, 2026 रांची के पंडरा ओपी थाना क्षेत्र के ओटीसी मैदान के निकट हनुमान मंदिर के पास मंगलवार को दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। अज्ञात अपराधी ने प्रॉपर्टी डीलर भार्गव सिंह पर गोली चलाई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, शूटर पैदल आया और घटना को अंजाम देकर भाग निकला। घटनास्थल से एक खोखा बरामद हुआ है।