चांदवा: चंदवा मे मुहर्रम की नवीं पर निकला छोटकी चौकी का जुलूस
मुहर्रम की नवीं के अवसर पर गुरुवार की सुबह करीब ग्यारह बजे चंदवा में विभिन्न इमामबाड़ों से छोटकी चौकी का जुलूस निकाला गया। जुलूस पारंपरिक मार्ग से होते हुए चंदवा मेन रोड के रास्ते इंदिरा गांधी चौक पहुंचा। जुलूस में शामिल मुस्लिम धर्मावलंबियों ने या हुसैन-या अली के नारे लगाये।