रामपुर: रज़ा लाइब्रेरी के रंग महल सभागार में आयोजित सेमिनार में केरल के राज्यपाल आरिफ मुहम्मद खान ने व्याख्यान किया प्रस्तुत
Rampur, Rampur | Sep 15, 2024 रविवार को रज़ा लाइब्रेरी के रंग महल सभागार में वैश्विक समन्वय एवं भारतीय विमर्श विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान रहे, जबकि उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर विशिष्ट अतिथि रहे। राज्यपाल आरिफ मुहम्मद खान ने वैश्विक समन्वय एवं भारतीय विमर्श विषय पर एक महत्वपूर्ण व्यख्यान प्रस्तुत किया