रामपुर: जेल रोड पर एक कार्यक्रम में पहुँचे केरला के राज्यपाल आरिफ मुहम्मद खान ने वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पर प्रतिक्रया दी
Rampur, Rampur | Sep 15, 2024 केरला के राज्यपाल आरिफ मुहम्मद खान ने वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इसमें राजनीतिक पुट मिला दिया गया है। वक्फ डिपार्टमेंट में उनका अनुभव रहा है और वक्फ के मामलों में ऐसा नहीं होना चाहिए जैसा होता है। उन्होंने कहा कि वक्फ द्वारा कोई भी अच्छा शैक्षिक संस्थान नहीं चलाया जाता है, इसलिए कानून में बदलाव की ज़रूरत है।