बालोद: पलारी नगर पंचायत चुनाव: बिना अनुमति लाउडस्पीकर बजाने पर होगी FIR, पोस्टर-बैनर और हार्न माइक पर भी प्रशासन की सख्ती
Balod, Balod | May 10, 2026 बालोद जिले के नगर पंचायत पलारी में होने वाले आम निर्वाचन 2026 को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने बताया कि अध्यक्ष एवं पार्षद पद के लिए एक जून को होने वाले मतदान को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी