ऊंचाहार: एनटीपीसी में मेला प्रबंध समिति द्वारा दशहरा मेले का शुभारंभ किया गया, दशहरे को होगा समापन
ऊँचाहार क्षेत्र में स्थित एनटीपीसी परियोजना के आवासीय परिसर स्थित डीएवी मैदान में मेला प्रबंध समिति द्वारा पांच दिवसीय दशहरा मेला का शुभारंभ किया गया, मेले के शुभारंभ से क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।वैसे आमतौर पर हर साल दस दिवसीय मेले का आयोजन होता था।मेले का समापन दशहरे के दिन होगा।स्टेडियम में रावण दहन के दौरान आतिशबाजी की जाती है।